शामली, जनवरी 6 -- सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत एआरटीओ रोहित राजपूत ने शहर के एसटी तिराहा पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने बाइक सवारों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया, जबकि कार सवारों से बिना सीट बेल्ट के यात्रा न करने की अपील की गई। मंगलवार को एआरटीओ रोहित राजपूत ने शहर के एसटी तिराहा पर सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुपहिया व चोपहिया वाहन चालकों को रोक कर पंपलेट वितरित किए। इस दौरान उन्होने बाइक सवारों को बिना हेलमेट और कार सवारों को बिना सीट बेल्ट के यात्रा न करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होने स्थानीय पेट्रोल पंप संचालकों को भी नो हेलमेट नो फ्यू के नियमों का पालन करने के प्रति हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.