कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय के समीप वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गया। घटना शनिवार शाम करीब 4.30 बजे की है। घायल की पहचान 21 वर्षीय रविकांत कुमार,पिता- लक्ष्मी राम और 26 वर्षीय शानू कुमार,पिता- संटू राम,दोनों राजा तालाब,सहाना रोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से दो युवक सवार होकर कोडरमा बाजार की तरफ जा रहे थे,तभी समाहरणालय के समीप वाहन की टक्कर में बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गया। आनन- फानन में टोटो की मदद से सदर हॉस्पिटल लाया गया,जहां इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.