सहरसा, सितम्बर 19 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा- सुपौल मुख्य मार्ग के सिहौल गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से बुधवार की देर शाम एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि सिहौल गांव निवासी अनुप दास की सत्तर वर्षीय पत्नी अदरी देवी सडक पार कर रही थी उसी समय सामने से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी। इस घटना में महिला की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को ईलाज हेतु सहरसा में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की खबर सुन परिवार में मातम सा छा गया। घटना की खबर सुन बिहरा थाना पुलिस सिहौल गांव पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पीडित परिवार द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.