गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद, संवाददाता। कोर्ट ने अंकुर विहार थाना क्षेत्र में सट्टा खेलने के एक मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए युवक को अर्थदंड की सजा सुनाई है। उसने अदालत में स्वेच्छा से जुर्म कुबूल कर लिया। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार अंकुर विहार थाना क्षेत्र में सट्टा खेलने के मामले में समीर उर्फ बोलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत सट्टा खेलने का आरोप था। इस मामले में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दो में सुनवाई। कोर्ट में समीर उर्फ बोलर ने स्वेच्छा से अपना जुर्म कबूल किया। वहीं आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कोर्ट ने दोनों पक्ष को सुनने के बाद समीर को 500 रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।अर्थ दंड की राशि अदा नहीं करने पर उसे चार दिन का साधारण कारावास भु...