फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद । जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नाजायज हथियार, कच्ची शराब और सट्टा कारोबार के मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की। शहर कोतवाली के दरोगा इमरान फरीद ने मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अयान को साहबगंज चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस मिला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा रमाशंकर पांचाल ने बीती रात चेकिंग के दौरान रोडवेज वर्कशॉप के पास से बरगदिया घाट निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची शराब मिली है। कादरी गेट थाना क्षेत्र में दरोगा कपिल कुमार कुशवाहा ने दरीबा पूर्व निवासी अनुराग के खिलाफ कच्ची शराब की बिक्री करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई ह...