सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- शिवहर। जिले में महाशिवरात्रि को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। रवि वार को जिले में श्रद्धा,भक्ति एवं आस्था के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारी की गई है। सभी शिव मंदिर सज-धज कर तैयार हैं। मंदिरों का रंग-रोगन कराकर उसे आकर्षक रूप भी दिया गया है। मंदिर समितियों के सदस्यों ने दिन-रात एक कर पूजा की तैयारी पूरी की है। वहीं, काफी संख्या में श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर व्रत रखेंगे। साथ ही मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोले शंकर की आराधना करेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवहर नगर में शिव बाराती की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.