कानपुर, जनवरी 10 -- - पीड़िता के मौसा के भाई और कथित तांत्रिक पर आरोप, दोनों गिरफ्तार घाटमपुर, संवाददाता। सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। रिश्ते में लगने वाले मौसा के भाई और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ महीनों से वह मायके सजेती क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। तबीयत खराब होने पर शुक्रवार रात पिता ने झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया था। आरोप है कि बम्हौरी गांव निवासी मौसा का भाई रामसजीवन घाटमपुर के पचखुरा मोहल्ले के कल्लू को झाड़-फूंक के लिए लेकर आया था। पीड़िता ने बताया कि दोनों उसे बंद कमरे में ले गए और तंत्र-मंत्र करने के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों के जाने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानक...