उन्नाव, दिसम्बर 28 -- शिव विनीत वाजपेई उन्नाव। जनपद की अदालतों में साल 2025 अपराधियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पुलिस की सघन मॉनिटरिंग, साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच और अदालत में प्रभावी पैरवी की बदौलत इस साल 1773 वादों में से 1616 आरोपियों को दोषी करार दिया गया। जघन्य अपराधों से लेकर आम आपराधिक मामलों तक, अधिकांश में अदालतों ने सख्त रुख अपनाते हुए लंबी कैद और आजीवन कारावास जैसी सजाओं के जरिए साफ संदेश दिया कि अपराध कर बच निकलने की गुंजाइश अब बेहद कम रह गई है। जनपद में वर्ष 2025 में जघन्य अपराधों में अदालतों का रवैया खासा सख्त रहा। पूरे साल में1773 वादों में से 1616 आरोपियों को अदालत ने दोषसिद्ध पाया। इनमें हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर अपराध करने के 54 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। इन मामलों में न सिर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.