मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। तांबे की सुराही...। घरों को सुसज्जित करने वाले सजावटी सामान और उसे मशीनों में गढ़ने वाले मुरादाबादी किरदारों ने युवाओं का दिल जीत लिया। सोमवार को अगवानपुर स्थित पीतल कारखाने में मेटल के सामानों का निर्माण देखने गए बनारसी युवा मुरादाबादी हुनर के दीवाने हो गए। किसी ने पूजा के सामान खरीदे तो कोई घर के दरवाजे के सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से कराए जा रहे अंतर जनपद आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए युवा दल के सदस्यों ने दो सत्रों में कार्यक्रम का आनंद लिया। दोपहर बाद अगवानपुर स्थित पीतल के कारखाने का दौरा किया। पीतल के उत्पाद कैसे तैयार होते हैं? यहां के उत्पादों के निर्यात के तरीके क्या हैं? इसके बारे में कारोबारियों और उत्पादकों से जानकारी हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.