हाथरस, जुलाई 27 -- हाथरस। शनिवार को जिलेभर में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की दीर्धायु के लिए निर्जल व्रत रखेंगी। भगवान शिव मां पार्वती की आराधना करेंगी। हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। तीज पर्व की पूर्व संध्या पर जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं महिलाओं ने सीरियल से संबधित साड़ियां की खरीदारी की। देवालयों में भव्य श्रंगार का आयोजन होगा। सावन तो कई दिन पहले ही शुरु हो गया है लेकिन इसका आभास शुक्रवार को हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर पर दिखा। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं सजने संवरने में व्यस्त रही। सावन के गीत और झूले का भी आनंद लिया जाएगा। गुड़िहाई बाजार स्थित मंदिर में दाऊबाबा के झूला दर्शन किए जाएंगे। रुई की मण्डी स्थित मंदिर में कन्हैया जी के फूल पत्तियों से भ...