बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। खरीफ विपणन 2025-26 में मंडल से लेकर जिलेस्तर पर विभागीय समीक्षा के बाद भी खरीद की रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। क्रय केंद्र प्रभारियों के लापरवाही के चलते किसान आढ़तियों को धान बेचने के लिए मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों की धान खरीद की समीक्षा दिखावा साबित हो रही है। गुरुवार को बनकटी क्षेत्र में धान खरीद के लिए नामित साधन सहकारी समिति सजनाखोर में ताला लटकता मिला। केंद्र पर धान बेचने के लिए पहुंचे किसानों ने बताया सजनाखोर केंद्र पर ताला लटकना आम बात है। धान बेचने के लिए आए किसान काफी देर तक इंतजार करने के बाद लौट गए। इससे पहले भी क्रय केंद्र बंद होने के मामले में डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार की ओर से जिला प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था। विभागीय अधिकारी की अनदेखी से खरीद व्यवस्था और भी बदतर हो गई है। अधिक...