हरिद्वार, फरवरी 12 -- डिवाइन हॉस्पिटल एवं हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज द्वारा गुरुवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। गुरुवार को सजनपुर पंचायत घर में आयोजित शिविर में चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य परीक्षण किए। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.