हरिद्वार, जुलाई 23 -- हरिद्वार। सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने पर कई गुना फल मिलता है। मंदिरों में जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा, रुद्राभिषेक भी किए गए। कांवड़ यात्रियों के जलाभिषेक के लिए भी अलग से मंदिरों में व्यवस्था बनाई गई। मंदिरों को फूलों व लाइटों से सजाया गया। कनखल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही दक्षेश्वर महादेव मंदिर परिसर हर हर महादेव की गूंज से गूंजता रहा। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.