किशनगंज, फरवरी 9 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया बाजार में रविवार को एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे और पूरे दिन शिव भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम का वातावरण "हर-हर महादेव" के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा। शिव चर्चा कार्यक्रम में शिव शिष्य गोपाल प्रसाद शाह एवं प्रवीण कुमार दास ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव भक्ति का महत्व समझाया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव केवल देवों के देव ही नहीं, बल्कि वे जीवन के हर कष्ट का समाधान भी हैं। सच्चे मन से की गई शिव आराधना से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से शिव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.