सीवान, नवम्बर 24 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। महान समाजवादी चिंतक, लेखक तथा गांधीवादी सच्चिदानंद सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रभाप्रकाश डिग्री कॉलेज पंजवार में श्रद्धांजलि एवं शोक-सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता कॉलेज के सचिव ने की। सचिव भरत दुबे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की मौजूदा परिस्थिति पर उन्होंने मुखर होकर अपनी बात हमेशा रखा। परंतु दुर्भाग्यवश वे अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें याद करते हुए भरत दुबे ने कहा कि समाजवादी-मजदूर आंदोलनों, गांधीवादी जीवन-पद्धति और उनकी रचनाएं देशवासियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। बचपन में गांधीजी से प्रभावित होकर उन्होंने चरखा-खादी अपनाया था और पटना में 12 वर्ष की उम्र में गांधीजी को स्वयं काती हुई सूत की गुंडी भेंट की थी। आगे चलकर कार्ल मार्क्स और समाजवादी विचारों से प्रभावित होकर वे देश ...