कानपुर, फरवरी 23 -- सचेंडी। सचेंडी में गाली-गलौज के विरोध में रिश्तेदारों ने पल्लेदार से मारपीट कर पेट में चाकू मार लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन साथी कर्मियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ गंभीर रूप से घायल को हैलट में भर्ती कराया। भाई की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। मूलरूप से बलरामपुर के सिंहनाथपुर गौरा निवासी बबलू यादव के अनुसार वह और उनका भाई विनोद सचेंडी स्थित एक फल कंपनी में पिछले छह सालों से पल्लेदारी का काम कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले वह गांव आ गए। शनिवार रात किसी बात को लेकर सिद्धार्थनगर निवासी रिश्तेदार बड़कऊ व छुटकऊ ने विनोद से गाली-गलौज की। विरोध पर दोनों ने भाई से मारपीट कर भाई के पेट में चाकू मार जानलेवा हमला किया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.