उत्तरकाशी, अक्टूबर 4 -- सचिव सिचाईं युगल किशोर पंत ने गत दिवस बाढ़ प्रभावित हर्षिल-धराली क्षेत्र एवं आस पास स्थित गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से भी मिले। उन्होंने स्थानीय निवासियों से वार्ता के दौरान पुनर्वास एवं रोजगार के साधनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही आपदा से हुई क्षति का आकलन कर व्यवस्थाओं के पुनर्स्थापना का कार्य किया जाएगा। हर्षिल में बनी अस्थाई झील से पूर्ण रूप से जल निकासी करने के लिए भी जल्द ही एजेंसियों द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा । इसके साथ ही सचिव ने आर्मी बेस कैंप में आपदा के दौरान हुई क्षति का भी भौतिक निरीक्षण किया तथा जवानों से वार्ता की। बेस कैम्प के जवानों द्वारा वार्ता के दौरान बताया गया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिस...