हमीरपुर, फरवरी 6 -- मुस्करा, संवाददाता। कस्बा के पंचायत भवन में जनचौपाल लगाकर कस्बा वासियों की समस्याओं को सुन गई। समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया। मुस्करा कस्बा प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार ने बताया कि शासनादेश अनुसार जनचौपाल का आयोजन करके फैमिली आईडी, जाब कार्ड केवाईसी, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन योजना सहित प्रधान मंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव सुनील कुमार ने बताया कि परिवार रजिस्टर और फैमिली आईडी से जुड़ी पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया है। कस्बा निवासी राजेंद्र व्यास ने बताया कि पेयजल संबंधित उनकी शिकायत सुनने को चौपाल में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। चौपाल में सिर्फ ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.