रुडकी, दिसम्बर 1 -- इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव शीशपाल सिंह ने सोमवार को नगला इमरती, जोरासी जबरदस्तपुर और बढेडी राजपूताना सहित कई गन्ना क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से व्यवस्था की जानकारी ली और मौजूद कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। सचिव ने स्पष्ट कहा कि गन्ना तौल में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई की स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता आदि की भी जांच की। सचिव ने कहा कि गन्ना सीजन में किसानों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है। यदि किसी केंद्र पर अनियमितता पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.