अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। धनीपुर मंडी में रविवार की रात को व्यापारियों ने सामवार को व्यापार न करने का एलान किया था। सोमवार की सुबह जब मंडी खुली तो मंडी सचिव पहले ही व्यापारियों के पास पहुंचे। उनसे बात कर अव्यवस्था न होने देने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने काम शुरु किया। रविवार को प्रथम गल्ला मंडी व्यापारी किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष एडी सिंह ने मंडी में तय समय के विपरीत किसानों के वाहन आने पर विरोध व्यक्त किया था। व्यापारियों का आरोप था कि एडीएम सिटी ने बाहर जाम लगने की बात बोल कर वाहनों को अंदर आने दिया, जबकि बाहर जाम नहीं था। किसानों के वाहन अंदर आने के बाद व्यवस्था खराब हो गई। लेबर ने काम करना बंद कर हड़ताल करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद व्यापारी आक्रोश में आ गए। उन्होंने सोमवार को व्यापार न करने का...