गाजीपुर, दिसम्बर 5 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के सभी 16 ब्लॉकों में शुक्रवार को पांचवे दिन दरी पर बैठकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यभानु ने कहा कि पंचायत सचिव जो की पंचायत एवं विकास विभाग के कर्मचारी हैं। उनका कार्य लक्ष्य आधारित है। जिसके कारण वे अवकाश के दिनों में भी कार्य करते हैं। उनसे चिकित्सा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, समाज कल्याण समेत अनेक विभागों के कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से कराए जा रहे हैं। जिससे पंचायत एवं विकास विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सचिव संगठन किसी भी सूरत में सचिवों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि हमारी मांगों नहीं माने गई तो हम सारे शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो जाने के उपरांत आंदोलन के ...