गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत सूर्यभानू राय के नेतृत्व में सचिवों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। सचिवों ने विरोध के तौर पर निजी वाहनों का परित्याग कर टेंपो से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने का निर्णय लिया और वहीं से शासकीय कार्यों का निर्वहन किया। पंचायत सचिव 1 दिसंबर से लगातार क्रमिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि पंचायत सचिव लक्ष्य आधारित कार्य करने वाले कर्मचारी हैं, जो अवकाश के दिनों में भी जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, समाज कल्याण सहित कई विभागों के अतिरिक्त कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उन पर थोपे जा रहे हैं, जिससे पंचायत और विकास विभाग की ...