देवघर, नवम्बर 8 -- मारगोमुंडा। मध्य विद्यालय मारगोमुंडा में शुक्रवार को बीईईओ विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित हुई। गुरु गोष्ठी के दौरान बीइइओ ने संकुलवार विद्यालयों के सचिव के साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सत्र 2025-26 में प्री मैट्रिक के तहत ई कल्याण पोर्टल से सभी छात्रों का अपलोड की हुई सूची, स्कूल किड्स उपयोगिता क्रय वितरण, स्कूली छात्रों का नामांकन, प्रयास कार्यक्रम व सावित्री बाई फुले योजना के तहत छात्राओं का पंजीकरण आदि का निरीक्षण किया। मौके पर बीइइओ ने सचिवों को विद्यालय में किसी भी सूरत में मिड डे मील बंद नहीं हो इसका ख्याल रखने का निर्देश दिया। कहा कि मिड डे मील से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी हो तो इसकी जानकारी तुरंत बीआरसी कार्यालय को उपलब्ध करें। मौके पर बीपीओ मधु कुमारी, सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.