गंगापार, जनवरी 9 -- मांडा क्षेत्र में बंद चल रहे सामुदायिक शौचालय हर हाल में खोले जाने संबंधी सचिवों को नोटिस मिलने के बाद सोनबरसा व मांडवी देवी धाम सहित कई सामुदायिक शौचालयों के ताले खुल गए। लापरवाह केयरटेकर भी समय से सामुदायिक शौचालय तक पहुंचने लगे। मंगलवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले प्रयागराज के अंतर्गत मांडा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों में लगे हैं ताले शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद मांडा ब्लॉक में हड़कंप मच गया। सामुदायिक शौचालयों की यह दशा देख अफसर सकते में आ गए। आनन-फानन में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार यादव ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खबर को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद बुधवार व गुरुवार को सोनबरसा ग्राम पंचायत व मांडा खास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.