लखनऊ, दिसम्बर 5 -- सचिवालय सेवा में विशेष सचिव के आठ पद बढ़ गए हैं। सचिवालय सेवा में विशेष सचिव के अब 35 से बढ़कर 43 पद हो गए हैं। सचिवालय में इससे अनुभाग अधिकारी से लेकर विशेष सचिव पद पर पदोन्नति का अब और अधिक लाभ कार्मिकों को मिलेगा। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। कामों की जरूरत को देखते हुए सचिवालय प्रशासन विभाग ने विशेष सचिवों के आठ पद बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा था। कैबिनेट ने इस साल छह मई को इसे मंजूरी दे दी थी, लेकिन तकनीकी वजहों से कार्यकारी आदेश जारी नहीं हो पाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। सचिवालय सेवा में विशेष सचिवों के अभी 35 पद थे। आठ बढ़ने के बाद विशेष सचिव के 43 पद हो गए हैं। बढ़े हुए नए पदों के लिए जल्द ही ...