देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता सचिवालय-विधानसभा में नौकरी का झांसा दे युवाओं से लाखों रुपये की ठगी में शामिल नटवरलाल को आखिर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा दे ठगी में राज्य के अलग-अलग थानों में कुल छह केस दर्ज हैं। आरोपी इस तरह ठगी के मामलों में पूर्व में गिरफ्तार हुई आयुर्वेदिक विभाग की प्रधान सहायक रविकांता का साथी है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि 24 मार्च 2023 को विधानसभा सुरक्षा के निरीक्षक राम दत्त ने केस दर्ज कराया। कहा कि सोनल भट्ट नाम की महिला विधानसभा में रक्षक पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र लेकर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि उसे विनय भट्ट और रविकांता शर्मा ने मिलकर सरकारी नौकरी का झांसा दिया। छह लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.