देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को सचिवालय डेंजर और सचिवालय लायंस ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान पर बुधवार को अंतिम दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला क्वार्टर फाइनल सचिवालय डेंजर और सचिवालय बुल्स के बीच हुआ। डेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 108 रन बनाए। टीम के लिए अरविंद राणा ने 34 रन की अहम पारी खेली। सचिवालय बुल्स की ओर से अमीन सिंह ने 3 विकेट और मुकेश रावत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय बुल्स की टीम 99 रन पर ऑल आउट हो गई और 9 रनों से हार गई। बुल्स के लिए राजेश वर्मा ने 37 रन बनाए। डेंजर की ओर से नीरज और फाजिल ने 2-2 विकेट झटके। फाजिल को मैन ऑफ द मैच और राजेश वर्मा को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.