नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पचास ओवरों का महिला क्रिकेट विश्व कप अगले महीने के आखिर से शुरू होने वाला है। 30 सितंबर से शुरू होने वाला ये आईसीसी टूर्नामेंट 2 नवंबर को खत्म होगा। विश्व कप की शुरुआत भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैच से होगा जब वो बेंगलुरु में श्रीलंकाई टीम से भिड़ेंगी। एक दिन पहले ही आईसीसी चेयरमैन जय शाह, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, मिताली राज और भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और अन्य की मौजूदगी में विश्व कप की ट्रॉफी का आधिकारिक तौर पर अनावरण हुआ। इस मौके पर 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह ने महिला टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए उस विश्व कप का एक अनसुना किस्सा सुनाया। युवराज ने महिला क्रिकेट टीम से बातचीत की और उन्हें मंत्र दिया कि कैसे उन्हें सिर्फ खेल पर फोकस करना है, बाकी किसी चीज पर नहीं। उन्होंने बताया कि 2011 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.