मुरादाबाद, मार्च 4 -- बिलारी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा के दौरान सचल दल ने स्योड़ारा स्थित आरपी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां प्रथम पाली में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। 223 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। जिला विद्यालय सह निरीक्षक सदानंद शर्मा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अमरीश कुमार पाठक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नरेश कुमार ने व्यवस्थाएं देखीं। सीसीटीवी कैमरा चेक किए। सीटिंग प्लान, प्रकाश व्यवस्था भी देखी। इस दौरान यामिनी, पूजा शुक्ला, सिद्धार्थ वर्मा आदि भी मौजूद रहे। फोटो सहित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.