उन्नाव, फरवरी 15 -- उन्नाव। युवक ने सगे भाई पर वसीयत छिपाकर करोड़ों की जमीन हड़पने और बेचने का आरोप लगाते हुए बिहार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाक्षेत्र के ग्राम खेसुआ निवासी सोनू पुत्र रामलाल के मुताबिक, उसकी माता फूलमती ने वर्ष 2015 में उपनिबंधक कार्यालय बीघापुर में पंजीकृत वसीयत कराई थी। वसीयत के अनुसार ग्राम खेसुआ स्थित कृषि भूमि तथा दिल्ली स्थित मकान दोनों बेटों सोनू और रामपाल उर्फ पप्पू के नाम बराबर हिस्से में दर्ज थे। आरोप है कि वर्ष 2019 में माता की मृत्यु के बाद रामपाल ने वसीयत छिपा ली। वीरेंद्र व नन्हकई के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए नौ जनवरी 2019 को फर्जी तरीके से अपने नाम वरासत दर्ज करा ली। इसके बाद उसने भूमि के कई हिस्से अलग-अलग लोगों को बेच दिए। सोनू का कहना है कि उसकी आधी हिस्सेदारी थी, जिसे आरोपी ने हड़पकर उसे लाखों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.