बदायूं, फरवरी 5 -- सगे चार भाइयों ने एक किसान के खेत की मेड़ तोड़ दी। खेत में पानी छोड़कर गेहूं की फसल बर्बाद कर दी। शिकायत करने पर विवाद किया। इसके बाद घर में घुसकर मारापीटा। अंगोछा से फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। लाइसेंसी बंदूक की बट मारकर घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर बिनावर पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामला बिनावर क्षेत्र के एक गांव का हैं। गांव निवासी किसान ने कोर्ट में दायर की याचिका में बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले सतीश और उनके भाइयों के खेत व्यक्ति के खेत की एक ही मेड़ है। आरोप लगाया कि सतीश और अन्य लोगों किसान के खेत में फसल को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। आए दिन मेड़ काट देते हैं। उन्होंने अपने खेत में गेहूं की फसल की बुवाई की थी। जिसमें सतीश ने जानबूझकर पानी छोड़ दिया।...