छपरा, दिसम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के परबतिया गांव निवासी था चालक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सगुनी राजवाड़ा गांव में रविवार की रात बांध निर्माण कंपनी के कैंप में कार्यरत एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के परबतिया गांव निवासी राजेश कुमार के 36 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सगुनी राजवाड़ा स्थित निर्माण कंपनी के कैंप में खड़ी एक हाईवा ट्रक के भीतर सतीश कुमार का शव पड़ा हुआ मिला। सोमवार की सुबह जब कैंप में रह रहे अन्य कर्मियों की नजर ट्रक पर पड़ी, तो उन्होंने चालक को अचेत अवस्था में देखा। करीब जाकर देखने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई, जिसक...