प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 20 सितंबर की शाम वह गांव किनारे सड़क स्थित दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी गांव के कुछ लोग उसे मारने पीटने लगे। शोर सुनकर उसकी बहन बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उसको मारापीटा और अभद्रता की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संतोष कुमार सरोज, मूलचन्द्र सरोज, चौबे सरोज, प्रमोद सरोज, राज कुमार सरोज, धुन्नीलाल की बहू, बेटी, पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.