मेरठ, दिसम्बर 2 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव भैंसियावाला में रविवार को सगाई समारोह के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली में दो लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस की ओर से फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ केस पंजीकृत कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। भैंसियावाला गांव में रविवार को सगाई समारोह के के दौरान अचानक से गोली चली। इस दौरान विकास और अजय गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें पुलिस ने छुछाई निवासी विनोद के खिलाफ जान से मारने के नियत से गोली चलाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि विनोद को पुलिस ने मध्य गंगनहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल, दो कारतूस, दो खोखे बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां...