नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कस्बे के मोहल्ला सल्लियान में सोमवार की रात सगाई समारोह में हंगामा हुआ। उपद्रवियों ने मारपीट तोड़फोड़ और पथराव किया। दूल्हे ने लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला सल्लियान में सोमवार की रात कुंवरपाल के बेटे कुलदीप की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। सगाई में शामिल होने आए मेहमानों ने अपनी गाड़ियां गली में खड़ी कर दीं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसी दौरान मोहल्ले के ही नितिन उर्फ दरिया और शिवकुमार उर्फ शिवा ने रास्ता खाली कराने के लिए वाहन हटाने को कहा। आरोप है कि वाहन न हटाने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और विवाद में बदल गई। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर कुंवरपाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.