हापुड़, अक्टूबर 6 -- लड़के पक्ष के लोगों को सगाई समारोह में मनपसंद थाना नहीं मिला तो वह वह नाराज हो गए। बात लड़की पक्ष के लोगों को पता लगी तो उन्होंने लड़के पक्ष का काफी मान-मनोव्वल किया, लेकिन लड़का पक्ष किसी भी प्रकार से मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा और विवाद हो गया। सगाई समारोह (लाल खत) समारोह में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बाद में लड़का और लड़की पक्ष के लोग निकाह नहीं करने पर सहमत हो गए। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस संबंध में किसी भी तरफ से अभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी युवक का निकाह देहात थाना क्षेत्र के गांव गोंदी निवासी एक युवती से तय हुआ थ...