भोगांव(मैनपुरी), मई 28 -- यूपी के मैनपुरी में सगाई और गोद भराई की रस्म के दौरान ही दुल्हन को दूल्हे ने गोली मार दी। बिल्कुल पास से सिर में गोली लगने से दुल्हन की हालत गंभीर है। मैरिज होम में हो रहे कार्यक्रम में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। लड़का और उसके साथ आए लोग भाग खड़े हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल लड़की को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा और लड़का पक्ष की कार बरामद की है। कहा जा रहा है कि लड़की ने लड़के को नापंसद कर दिया था। इसी से बौखलाए युवक ने वारदात को अंजाम दिया। घटना बुधवार की दोपहर 2.30 बजे की है। जागीर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सगामई निवासी अमुख पुत्र राजेश राजपूत का रिश्ता भोगांव के नगला रामसहाय निवासी दीपशिखा पुत्री रघुवीर के साथ तय हुआ था। बुधवार को दोनों पक्ष गोद भराई की रस...