गढ़वा, अक्टूबर 22 -- सगमा, प्रतिनिधि। धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई में जुटी पूजा समितियों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि छठ महापर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है। ऐसे में घाटों की स्वच्छता और व्रतधारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने आगे कहा कि छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पूजा समिति को विशेष निगरानी व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस तंत्र को मजबूत बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.