गया, जनवरी 5 -- जिले में सुरक्षा बलों की लगातार की जा रही सख्ती के बावजूद अफीम की अवैध खेती पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। नशे के कारोबार और नक्सली नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए गया पुलिस ने अभियान को और तेज कर दिया है। जिले में ऑपरेशन क्लीन के तहत अफीम माफियाओं और अवैध खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब अफीम की खेती पर हाईटेक प्रहार की तैयारी में है। इसके तहत सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से अफीम की खेती वाले इलाकों की पहचान की जाएगी और जमीन मालिकों को चिन्हित किया जाएगा। तकनीकी निगरानी से न केवल खेती वाले क्षेत्रों का सटीक पता चलेगा, बल्कि इस अवैध धंधे में शामिल माफियाओं तक भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। बीते दो दिनों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है। सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.