सहारनपुर, दिसम्बर 27 -- स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली आशाओं पर कड़ी नजर बनानी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारियों को इन आशाओं की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, विभाग को लगातार ऐसी सूचना मिल रही थी कि कुछ आशाएं अपने क्षेत्र की महिलाओं को निजी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए ले जा रही है। सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा चिकित्सा प्रभारियों को निजी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली आशाओं की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। इस कदम से विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक सही तरीके से पहुंचे और कोई भी गलत तरीके से लाभ न उठाए। विभाग का कहना है कि महिलाएं सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और सुरक्षित प्रसव की सुविधाओं का लाभ उठाएं, ताकि स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.