बांका, जून 1 -- बांका। एक संवाददाता डीएम के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, बांका द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त हो रही महिलाओं के सामाजिक सशक्तीकरण के लिए उनके प्रति होने वाले हिंसा की रोकथाम, कानूनी जानकारी तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी एवं योजना का लाभ लेने में सहयोग के उद्देश्य से सखी वार्ता सह बेटी बचाओ, बेटी पढाओ जारूकता कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड बाँका के लोधम पंचायत के पहरीडिह में महिला संवाद के दौरान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक ,राजीव रंजन ने कहा कि जिला मुख्यालय समाहरणालय परिसर बांका के पास वन स्टाप सेंटर एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय संचालित है। इस कार्यालय के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.