पूर्णिया, सितम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वयंसेवी संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की पूर्णिया इकाई ने रविवार को संस्था का दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम महागणपति चतुर्थी महोत्सव, गुलाबबाग परिसर में समूह की प्रभारी सुषमा झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 108 दीप प्रज्वलित कर की गई। गणपति वंदना के बाद समूह की सखियों ने मैथिली गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को मिठाई भी वितरित की गई। प्रभारी सुषमा झा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द का संदेश फैलाना है। इसी क्रम में इस वर्ष मधुबनी जिले में सावन मिलन समारोह आयोजित कर सामाजिक सद्भाव का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर सेवा कार्यों में सक्रिय रही है, जिनमें वृक...