बदायूं, अगस्त 21 -- क्षेत्र के कस्बा सखानूं में बुधवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर से नगदी व जेवरात पार कर डाले। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत लाखों में है। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित अब्दुल इरशाद ने बताया कि वह एक निजी चिकित्सक के यहां कंपाउंडर है। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया। दोपहर करीब एक बजे उसकी पत्नी मलका मायके में खाना खाने चली गई। घर पर ताला लगाकर बाहर से कुंडा डाल दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटकर आई तो गेट का कुंडा जस का तस था लेकिन कमरे का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर घुसी तो दोनों बक्सों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों में रखे करीब दो लाख रुपए नगद और जेवरात गायब थे। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इरशाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.