हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। सक्षम (सविता प्रकोष्ठ) ने कुष्ठ निवारण पखवाड़े के तहत राजपुरा कुष्ठ आश्रम में संबोधन संगोष्ठी और सहभोज कार्यक्रम किया। जिसमें डीडीआरसी, समाज कल्याण और चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि शामिल रहे। सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने दिव्यांगों की सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया। प्रांत उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने भीख मांगने और नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए विशेष कार्यक्रमों की जरूरत बताई। इस दौरान कार्यक्रम में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी एलएस मेहता, तारा पांडे, मीरा शौर्तिय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...