जौनपुर, सितम्बर 8 -- जौनपुर, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, बक्शा में सोमवार को सक्षम काशी प्रांत प्रशिक्षण वर्ग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिसमें सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव, सक्षम सुरेश, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र राष्ट्रीय प्रभारी दिवयांग जन सेवा केंद्र वेंकट ने किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख रामचंद्र ने संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर पांच महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में 12 जिलों से आए सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लगभग 200 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्र गो सेवा प्रमुख बांकेलाल, जिलाध्यक्ष सक्षम डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने संबोधि...