भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सक्षमता परीक्षा तीन व चार में पास नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग शनिवार से डीआरसीसी बरारी में शुरू हुई। करीब दो घंटा विलंब से शुरू हुई काउंसिलिंग की प्रक्रिया देरशाम तक जारी रही। कांउसिलिंग में छह फरवरी को 233 शिक्षकों को शामिल होना था। इनमें से 205 शिक्षकों ने उपस्थित होकर काउंसिलिंग करायी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण करने डीपीओ स्थापना अमरेंद्र पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि समक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए काउंसिलिंग के दौरान प्रमाणपत्रों की जांच, आधार व बायोमेट्रिक सत्यापन समेत अन्य कार्य हुए। जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देश पर आयोजित काउंसिलिंग की प्रक्रिया छह फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.