आरा, फरवरी 8 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महासंघ गोप गुट कार्यालय में गुरुवार को शिक्षक एकता मंच और शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। महासंघ की अध्यक्षता कृष्ण कुमार विमल ने की व संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर कृष्ण कुमार विमल, पंकज कुमार सिंह मंटु और शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व का है। देश के संविधान में कोई भी कर्मचारी या आम नागरिक अपनी सुविधा, प्रतिष्ठा या सम्मान की खातिर धरना- प्रदर्शन कर सकता है। संविधान में यह मौलिक अधिकार भी है। 10 को जिले में मशाल जुलूस के माध्यम से शिक्षक को जागृत कर 13 फरवरी को पटना में महाधरना होगा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार को इस तरह की व्यवस्था बनानी चाहिए कि शिक्षक को धरना- प्रदर्शन करने की नौबत ही नही आये। राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार परीक्षा देने की बात क...