मैनपुरी, अप्रैल 8 -- कस्बा के नत्थूसिंह डिग्री कॉलेज में सोमवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने की। सक्रिय सदस्य सम्मेलन तीन सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र को युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने संबोधित किया। दूसरे सत्र को पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान व तीसरे सत्र को विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य ने संबोधित किया। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि भाजपा की वर्ष 1980 में स्थापना हुई। आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक में सरकार चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने भारत को शिखर पर पहुंचाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोग...