मिर्जापुर, जून 26 -- सक्तेशगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार थाना क्षेत्र चौकी सक्तेशगढ़ के परम हंस आश्रम में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं है l आश्रम के व्यवस्थापक वरिष्ठ संत नारद महराज ने बताया कि राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत आसपास के जनपदों से लगभग 8 लाख से अधिक भक्तों के जुटने की संभावना है l देश भर से आने वाले भक्तों को ठहरने की समुचित व्यवस्था की जा रही है l आश्रम के उत्तर की दिशा में स्थित जौगढ़ नदी से लेकर दक्षिण तरफ स्थित बाबा सिद्घनाथ की दरी तक लाइट की व्यवस्था की गई है l यातायात को नियंत्रित करने के जिए जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.