बक्सर, जनवरी 30 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाकुंभ में भगदड़ के बाद लापता हुई हरिकिशुनपुर की महिला का पता चल गया है। गुरुवार को यूपी पुलिस के जरिए उसका संपर्क अपने परिजनों से हुआ। बता दें कि औद्योगिक थाना के हरिकिशुनपुर गांव निवासी दयानंद पांडेय की पत्नी सीमा देवी 40 गांव की महिलाओं के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने गई थी। बीते मंगलवार की देर रात मची भगदड़ के बाद वह साथ के लोगों से बिछड़ गई। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अनहोनी की आशंका से डरे साथ गए गांव के लोगों ने अस्पतालों की खाक छानी। बावजूद सीमा का कोई पता नहीं चला। बुधवार को अचानक सीमा ने परिजनों को फोन किया और बताया कि वह सही-सलामत है। दअरसल, भगदड़ के बाद वह महाकुंभ में तैनात यूपी पुलिस के पास चली गई। फिर गुरुवार को पुलिस ने उसके परिजनों को उसके सकुशल बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.